फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cyber duped man of lakh on the pretext of part-time job

Jhansi News: पार्ट टाइम नौकरी के बहाने साइबर जालसाज ने लगाई 11.24 लाख की चपत

Wed, 10 Dec 2025 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Cyber duped man of lakh on the pretext of part-time job
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी दिलाने के बहाने साइबर जालसाजों ने को-ऑपरेटिव बैंक के सामने रहने वाली सीमा कुशवाहा को 11.24 लाख रुपये की चपत लगा दी। भुक्तभोगी ने पैसा कमाने के लालच में आकर परिवार के कई लोगों का पंजीकरण करा दिया था। ठगी का अहसास होने पर उसने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना नवाबाद के को-ऑपरेटिव बैंक के सामने रहने वाले लव कुमार कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि 16 मई को उसकी पत्नी सीमा के फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी दिलाने का झांसा दिया। जालसाज ने क्लिक फ्लेंनेस नामक कंपनी के उत्पादों का सोशल मीडिया पर प्रमोशन करने पर पैसा मिलने की बात कही। सीमा उसके झांसे में आ गई और अपने रिश्तेदारों से बात कराई। सभी इस काम करने को राजी हो गए। इसके बाद जालसाज ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे मांगे। उन्होंने अपने बैंक खाते से दो-दो हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करा दिया।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सीमा समेत परिजनों के खाते में प्रमोशन के डेढ़-डेढ़ हजार रुपये आ गए। पैसा आने पर उन सभी का जालसाज पर भरोसा हो गया। दूसरे चरण के लिए जालसाज ने अधिक रकम मांगी। यह पैसा भी उन्होंने जमा कर दिया। लव कुमार का कहना है कि इसके बाद अलग-अलग तरीके से जालसाज ने उन लोगों से कुल 11,24,011 रुपये जमा करा लिए। यह पैसा कोटक महिंद्रा बैंक, इंडियन बैंक, पीएनबी समेत अन्य खातों से भेजा गया। अब जालसाज ने फोन स्विच ऑफ कर लिया है। सीओ साइबर रामवीर सिंह के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed