फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cyber criminals blew 79 thousand from two accounts

साइबर अपराधियों ने दो खातों से 79 हजार उड़ाए

Mon, 06 Dec 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cyber criminals blew 79 thousand from two accounts
झांसी। साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को चूना लगाने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में दो लोगों के खातों से अपराधियों ने 79 हजार रुपये की रकम पार कर दी। दोनों मामलों में पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लक्ष्मण गंज निवासी प्रांसी अग्रवाल के पास आई एक फोन कॉल पर दूसरी ओर से उनके एक रिश्तेदार की आवाज आई। रिश्तेदार ने उनसे कहा कि वे एक लिंक भेज रहे हैं, जिसे वे क्लिक कर दें, इससे उनके खाते में पैसा आ जाएगा। लिंक के क्लिक करते ही प्रांसी के खाते से 39 हजार रुपये निकल गए। बाद में उन्हें मालूम चला कि फोन कॉल किसी रिश्तेदार का नहीं थी, बल्कि वे साइबर अपराध की शिकार हो गईं हैं। वहीं, नगरा के गुदरीपुरा हाट का मैदान निवासी मंदीप सिंह के खाते से साइबर अपराधियों ने चार बार में 10-10 हजार रुपये रकम निकाल ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed