{"_id":"605cf3d78ebc3e592368fc5d","slug":"cyber-crime-two-arrest-jhansi-news-jhs191764442","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दोस्त बनाते, फिर उड़ा देते थे रकम, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दोस्त बनाते, फिर उड़ा देते थे रकम, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
झांसी। साइबर थाना पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दोस्ती करने के बाद उनके बैंक खाते की जानकारी लेकर रुपये उड़ा देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन, डिवाइस व कार बरामद की है।
एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के अनुसार वादी हुुकुम सिंह ने शिकायत करते हुए बताया था दो युवकों ने बिजली का बिल सही कराने के एवज में बैंक खाते संबंधी जानकारी ली थी। इसके बाद बैंक खाता वाले रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में बदलाव करा दिया और बैंक खाते से तीन लाख 28 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी मिलने पर वह घबरा गए।
शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, निरीक्षक स्वास्तिक द्विवेदी और एसआई राहुल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू कर दी। जांच दौरान कई सुराग हाथ लगने के बाद पुलिस ने चिरगांव के गायत्री नगर निवासी राममिलन यादव और शाहरुख को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनाें के पास से पांच मोबाइल फोन, डिवाइस, कार और दस्तावेज बरामद किएं। बताया गया है कि तीन लाख 28 हजार हजार रुपये आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी। पुलिस रिश्तेदाराें का पता लगा रही है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।