फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cut the mountain for land grab

किले की तलहटी में जमीन कब्जाने के लिए काट दिया पहाड़

Sun, 02 Feb 2020 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
cut the mountain for land grab
क्राफ्ट मेला मैदान के पास अरबन हॉट के पीछे कॉलोनी को विकसित करने को पहाड़ काटकर समतल करती जेसीबी ?
झांसी। शहर में किले की तलहटी के नजदीक अरबन हॉट के पीछे कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से एक हेक्टेयर पहाड़ को काटकर समतल कर दिया गया। यह काम कई दिन से जारी है। नब्बे फीसदी पहाड़ काट दिया गया है। शिकायत मिलने पर अब जाकर प्रशासन सक्रिय हुआ है। अपर आयुक्त द्वारा की गई जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ हैै। योजनाबद्ध तरीके से अरबों की जमीन पर कब्जा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

प्रशासन की अनदेखी के कारण जमीनों का काला कारोबार जोरों पर है। भूमाफियाओं ने पहले शहर से सटी अधिकांश पहाड़ियों को काटकर कॉलानियों को विकसित कर दिया गया है। अब कुछ लोगों की नजर बीच शहर की पहाड़ियों पर टिकी हुई है। महानगर के किले के पास स्थित अरबन हाट के पीछे झोकन बाग के पास कॉलोनी को विकसित करने के लिए एक हेक्टेयर में स्थित पहाड़ को काट दिया गया।
विज्ञापन

यह काम उस समय होता रहा जब पास में ही झांसी महोत्सव चलता रहा। पूरे दिन यहां प्रशासनिक अमला मौजूद रहा, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। पिछले दिनों कुछ लोगों ने अपर आयुक्त से यह शिकायत की। इस पर अपर आयुक्त ने जांच कराई तो मामले का खुलासा हो गया। जांच में पाया कि आराजी संख्या 391 व 384 भूलेख में पहाड़ी के रूप में दर्ज है। इस पहाड़ की रॉयल्टी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये खनन विभाग में जमा किया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि अनुमति के बगैर ही पहाड़ को काटा जा रहा है। इस संबंध में अपर आयुक्त ने मंडलीय खान अधिकारी को पत्र लिखकर रकम जमा करने वाले चालान का आधार, पहाड़ को समतल करने का आधार के साथ ही अनुमति का आधार व अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध अपर आयुक्त सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम को भेजकर जांच कराई गई थी। जांच के दौरान पहाड़ को अवैध तरीके से काटा जाना पाया गया है। मामले की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed