फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   current flowed without electricity pole installed

खंभा लगा नहीं, चालू कर दी गई बिजली

Mon, 05 Aug 2019 10:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
current flowed without electricity pole installed
खंभा लगा नहीं, चालू कर दी गई बिजली
विज्ञापन

झांसी। हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से मुन्नालाल सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन के बीच एक प्रभावशाली व्यक्ति ने एक खंभा नहीं लगने दिया। सुरक्षा को नजरअंदाज कर सोमवार की शाम लाइन को चालू कर दिया गया।
शुक्रवार की रात तेज बारिश के दौरान गाज गिरने से हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से मुन्नालाल सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन में कई जगह फाल्ट आ गए थे। कई जगह इंसुलेटर फुंक गए और तार टूट गए थे। अगले दिन मुन्नालाल की बिजली को हाइडिल से जोड़कर चालू कर लिया गया। साथ ही ठेकेदार ने मुन्नालाल की हाइटेंशन लाइन को दुरुस्त करना शुरू कर दिया। खोड़न के पीछे रहने वाले परिवारों का विरोध था कि इस हाइटेंशन लाइन के अक्सर तार टूट जाते हैं। एक तो इस लाइन के खंभों के बीच दूरी अधिक होने से तार नीचे झुके रहते हैं। दूसरा गॉर्डिंग नहीं है। इस पर बिजली विभाग ने लाइन के बीच अलग- अलग तीन जगह खंभे लगाने का निर्णय लिया। दो जगह खंभे लगाने के बाद तारों के बीच गॉर्डिंग कर दी गई। मगर, एक प्रभावशाली व्यक्ति एक जगह खंभा नहीं लगने दे रहा है। वह मौके पर प्लॉटिंग कर रहा है। बिजली अधिकारियों ने स्थानीय पार्षद को लेकर व्यक्ति से बात की, लेकिन वह खंभा लगवाने को तैयार नहीं हुआ। मजबूरन, सोमवार की पांच बजे बिना खंभा लगे ही लाइन को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन

मुन्नालाल सबस्टेशन की हाइटेंशन लाइन के सभी फाल्ट ठीक होने के बाद ही चालू किया गया। एक खंभा लगना है, जो जल्द ही लगाया जाएगा। आवश्यक पड़ी तो जो व्यक्ति खंभा नहीं लगने दे रहा है, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डी यादवेंदु, अधिशासी अभियंता (प्रथम)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed