फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cunning fraudster: Used the police station in-charge as a pawn for cheating

शातिर जालसाज : ठगी के लिए थाना प्रभारी को बनाया मोहरा

Mon, 14 Jul 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cunning fraudster: Used the police station in-charge as a pawn for cheating

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस को भी अपना मोहरा बनाने से जालसाज नहीं चूकते। कुछ दिनों पहले ही एक ऐसा मामला सामने आया है। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के सीयूजी के नंबर पर कुछ दिनों पहले खुद को एक आईपीएस बताने वाले ने फोन किया। उसने थाना प्रभारी से कहा कि उनको थाने के सबसे करीब जनसुविधा केंद्र संचालित करने वाले से पूछताछ करनी है। आईपीएस अफसर के यह कहने पर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस चौकी के करीब एक जनसुविधा केंद्र चलाने वाले को पुलिस उठा लाई। उससे पूछताछ शुरू हुई। थाना प्रभारी ने आईपीएस से उसके बारे में पूछने के लिए फोन किया। आईपीएस बताने वाले शख्स से खुद भी पूछताछ करने की बात कही, जब थाना प्रभारी ने फोन पर उससे बात कराई तब उस शख्स ने 20 हजार रुपये की मांग कर दी। यह सुनकर केंद्र संचालक गिड़गिड़ाने लगा। इससे थाना प्रभारी का माथा ठनका। उन्होंने फोन काटकर आला अफसरों को सूचना दी। इसके बाद उसकी पड़ताल शुरू हुई। इसमें उसका आईडी भी फर्जी निकली। कई थानेदारों का कहना है कि अक्सर ही इस तरह के कॉल उनके पास भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed