फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CTET: 13026 candidates will appear in 28 centers today

सीटीईटी : आज 28 केंद्रों में 13026 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 19 Aug 2023 11:33 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 19 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
CTET: 13026 candidates will appear in 28 centers today
- दो पालियों में होगी परीक्षा, पर्यवेक्षक और सीसीटीवी कैमरे रखेंगे नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर के 28 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) हाेगी। इसमें 13026 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड की ओर से आए पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 4:30 बजे तक होगी। इसके लिए सीबीएसई के 14, यूपी बोर्ड के छह और बीयू में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें परीक्षा संबंधी निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई जिला समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षार्थी समय से अपने जरूरी दस्तावेज के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं।
-----------
ये रखें ध्यान
- परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, काला या नीला पेन और पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जाएं।
- शुगर के मरीज परीक्षार्थी डॉक्टर के परामर्श पत्र के साथ खाना लेकर परीक्षा केंद्र पर जा सकते हैं।
- दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए पहले तल पर ही बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed