फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ct scan scam

प्रशासन कह रहा है 2000 में होगा सीटी स्कैन, सेंटर वसूल रहे 4300

Fri, 30 Apr 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
ct scan scam
झांसी। जिला प्रशासन की तरफ से झांसी में सीटी स्कैन की जांच करने पर अधिकतम दो हजार रुपये शुल्क लेने के आदेश की बृहस्पतिवार को हवा निकल गई। जांच केंद्रों पर मरीजों से तीन या चार हजार रुपये नहीं, बल्कि 4300 रुपये तक वसूले गए।
विज्ञापन

कोविड की जांच के लिए आरटीपीसीआर के साथ ही सीने का सीटी स्कैन भी कराया जा रहा है। जांच में हो रही मनमानी वसूली के लिए प्रशासन ने बुधवार को सख्त रुख अपनाया। डीएम की तरफ से स्पष्ट निर्देश दे दिए गए कि यदि कोई सीटी स्कैन का दो हजार रुपये से अधिक शुल्क लेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश की अगले ही दिन बृहस्पतिवार को हवा निकल गई। निजी जांच सेंटरों ने सीटी स्कैन के तीन, साढ़े तीन या चार हजार रुपये नहीं, बल्कि 4300 रुपये तक वसूले। जब मरीजों ने कहा कि डीएम साहब ने आदेश किए हैं कि दो हजार रुपये से ज्यादा फीस नहीं लगेगी तो फिर इतने पैसे क्यों ले रहे हो। इस पर सेंटरों के कर्मचारियों ने कहा कि जांच करानी हो तो कराओ, वरना जाओ। मजबूरी में लोगों ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए जांच कराई और प्रशासन द्वारा तय की गई फीस से दोगुने से ज्यादा पैसे दिए।
विज्ञापन

ये बोले पीड़ित
केस-1
प्राणवीर सिंह अपनी रिश्तेदार सुशीला देवी का सीटी स्कैन कराने के लिए मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक निजी सेंटर पर गए। वहां उनसे जांच के नाम पर 4300 रुपये वसूले गए। उन्होंने कहा कि दो हजार रुपये लेने का प्रावधान डीएम ने किया है, तो कर्मचारियों ने कहा कि जांच करानी है तो कराओ, वरना भाग जाओ यहां से। मजबूरी में उन्होंने 4300 रुपये की रसीद कटाकर जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
ओरछा निवासी रामसेवक अपने रिश्तेदार रमाकांत पाठक की जांच कराने के लिए मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक के सामने स्थित एक सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने 4300 रुपये की रसीद कटवाई। रामसेवक ने बताया कि उन्होंने कहा कि दो हजार रुपये सीटी स्कैन के तय हुए हैं, फिर इतना क्यों ले रहे हो। इस पर कर्मचारी ने कहा कि जो दो हजार रुपये में सीटी स्कैन कर रहा हो, उससे करवा लो। यहां पूरे 4300 रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed