फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crusher supervisor died due to stone in blasting

Jhansi News: ब्लास्टिंग में पत्थर लगने से क्रशर सुपरवाइजर की मौत

Sun, 18 Dec 2022 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
crusher supervisor died due to stone in blasting
झांसी। खदान में हुए ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर लगने से क्रशर कर्मचारी की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

महोबा के कबरई निवासी दीपू सिंह (30) वहां स्थित क्रशर पर सुपरवाइजर थे। अक्सर उनकी ड्यूटी रात में रहती थी, परंतु शनिवार को उनकी ड्यूटी दिन में थी। शाम साढ़े चार बजे काम पूरा कर वह घर के लिए निकले। इसी दरम्यान ब्लास्ट हो गया। ब्लास्टिंग से उछला पत्थर उनके सिर में लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। आनन-फानन साथी कर्मचारी उन्हें महोबा अस्पताल लेकर भागे। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed