फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crusher businessman commits suicide due to illness in Jhansi

झांसी : बीमारी से परेशान क्रेशर कारोबारी ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 06 Apr 2021 03:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Apr 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
crusher businessman commits suicide due to illness in Jhansi
फाइल फोटो - फोटो : पिक्साबे
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के थाना नवाबाद इलाके में मंगलवार सुबह बीमारियों से उबकर क्रेशर कारोबारी निशाकांत गुप्ता ने ग्वालियर रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। 
विज्ञापन


नवाबाद थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित बाबूलाल कारखाना के पीछे रहने वाले भाजपा नेता निशाकांत गुप्ता (58) गोरामछिया में निशाकांत ग्रेनाइट नाम से क्रशर चलाते थे। वह क्रशर कारोबार के अलावा नगर निगम में ठेकेदारी भी करते थे। उनके दो पुत्र मोहित और कुशाग्र हैं। 
विज्ञापन


मोहित का दिसंबर माह में ही विवाह हुआ था। वह सुबह के समय घर से निकलकर ग्वालियर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे। उसी समय एक मालगाड़ी मौके से गुजरी। उन्होंने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। यह देख मौके से निकल रहे लोगों की चीख निकल गई। मौके पर ही निशाकांत की मौत हो गई। लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर गई। तलाशी में उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखे पते पर संपर्क कर परिजनों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि निशाकांत को कारोबार और पारिवारिक समस्याएं नहीं थीं, लेकिन वह कई बीमारियों से बेहद परेशान थे। कई जगह उपचार के बाद भी उनको कोई फायदा नहीं हुआ था। इसको लेकर पिछले कई महीनों से वह अवसाद में थे। जानकारी होने पर  बड़ी संख्या में व्यापारी एवं परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। 

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी का कहना है कि परिजनों के बयान के मुताबिक निशाकांत बीमारियों से बेहद हताश थे। ठीक न होने की निराशा में उन्होंने यह कदम उठाया। 

दो सप्ताह से जेब में रखे थे सुसाइड नोट 
कारोबारी निशाकांत की जेब से मिले सुसाइड नोट में ज्यादा कुछ नहीं लिखा है। उसमें दो सप्ताह पहले की तिथि पड़ी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वह पिछले दो सप्ताह से जान देने की कोशिश कर रहे थे। दो लाइन के सुसाइड नोट में लिखा है कि बीमारी से काफी परेशान हो गया हूं। अगर मेरे साथ कोई अनहोनी होती है, तो इस नंबर पर सूचना दे दी जाए। पुलिस का कहना है परिजनों ने हैंडराइटिंग की भी पहचान कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed