{"_id":"5e5e60cd8ebc3ec75066fe60","slug":"crs-aaj-karenge-railway-track-ka-nirikchan-jhansi-news-jhs1615807190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएस आज करेंगे रेलवे ट्रैक का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएस आज करेंगे रेलवे ट्रैक का निरीक्षण
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक।
- फोटो : ???? ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरएस आज करेंगे रेलवे ट्रैक का निरीक्षण
झांसी। झांसी- कानपुर डबल ट्रैक पर सरसोकी से उसरगांव के बीच दोहरी लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। बुधवार को रेल संरक्षा आयुक्त इस लाइन का निरीक्षण करेंगे। उनके द्वारा हरी झंडी देते ही इस इन स्टेशनों के बीच डबल ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ना शुरू हो जाएगा।
पूर्वोत्तर मंडल के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान बुधवार को उरई सेक्शन में बनाए गए नए स्टेशन सरसोकी व आटा से लेकर उसरगांव तक डबल ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ स्पीड ट्रेन में बैठकर ट्रायल लेंगे। ट्रायल सफल रहा तो उनके द्वारा हरी झंडी देते ही उक्त स्टेशनों के बीच ट्रेनें दौड़ना शुरू हो जाएंगी। यह सेक्शन 17.585 किलोमीटर का तैयार किया गया है। झांसी-कानपुर डबल ट्रैक में 206 किलोमीटर तक काम होना है। इसके पूर्व 70 किलोमीटर दोहरी रेल लाइन पर गाड़ियां दौड़ने लगीं हैं।
इसमें झांसी- पारीछा के बीच 24 किलोमीटर, पारीछा से नंदखास के बीच 19 और पिरौना- एट व भुआ स्टेशन के बीच 27 किलोमीटर रेल लाइन चालू हो चुकी है। मंगलवार को निरीक्षण को लेकर तैयारी जोरों पर रहीं। अधिकारियों ने भी कई बार तैयारियों का जायजा लिया।