फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crown of the head of the sentence range Mrs Jhansi

सीमा के सिर सजा मिसेज झांसी का ताज

Mon, 08 Aug 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Crown of the head of the sentence range Mrs Jhansi
miss jhansi, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। कैच साल्ट एंड स्पाइस के तत्वावधान में कैच सॉल्ड एंड स्पाइस हंड्रेड पर्सेंट इंडियन वुमन मिसेज झांसी-2016 प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मिसेज झांसी का ताज सीमा गौरव तेहलयानी के सिर सजा। फर्स्ट रनर अप आकांक्षा मिश्रा व सेकेंड रनर अप भावना जैन रहीं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत में इंट्रो राउंड हुआ। इसके बाद ब्राइडल, टेलेंट, साड़ी, पारिवारिक परिधान, कैटवॉक व प्रश्नोत्तर राउंड हुआ, जिसमें पंद्रह प्रतिभागी महिला वैशाली पुंशी, नीतू पटवा, माला मल्होत्रा, भावना जैन, पिंकी, गुरप्रीत कौर, रीता श्रीवास्तव, सताक्षी, राधा खंडेलवाल, नीतू सिंह आनंद, रीमा, आकांक्षा, भूमिका, शिखा व आकांक्षा आशीष ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एक - एक राउंड से गुजरते हुए अंत में जीत का सेहरा सीमा सिर बंधा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक राजश्री प्रोडक्शन के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रशांत चौहान, देव प्रिया, मनीषा खुल्लर, नीति शास्त्री व पी के भटनागर रहे। जबकि, मुख्य अतिथि समाजसेवी राकेश सेन तथा विशिष्ट अतिथि संजीव गुप्ता, गीता मल्होत्रा, पीसीएस अटल राज भास्कर, विजय गुप्ता, मनोज मेहता, सुरेंद्र खाती व रजनीश शर्मा रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि के साथ विजित कपूर, नैना नंदा, राहुल, मनु गुप्ता व डा. अर्चना भटनागर ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ हजार दर्शक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जेसीआई झांसी गूंज विशेष सहयोगी की भूमिका में रही। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष रेखा राठौर, संयोजक रूपा सेन, ममता दासानी, योगिता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, अंजू नीखरा, श्वेता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, सुचेता अग्रवाल, निशी जैन आदि मौजूद रहीं। इसके अलावा एमबीसीई के डायरेक्टर पवन सिंह, यशवंत सिंह व शरद नामदेव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एंकर फारुख ने किया। इस दौरान उन्होंने मिमिक्री कर वहां मौजूद लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed