फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crowd gathered in Vikas Bhavan to make Aadhar card

आधार कार्ड बनवाने के लिए विकास भवन में लग रही भीड़

Wed, 28 Jul 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Vikas Bhavan to make Aadhar card
झांसी। आधार कार्ड बनवाने के लिए विकास भवन में लोगों की भीड़ लग रही है। अन्य स्थानों पर भी आधार कार्ड पंजीयन केंद्र बने हुए हैं। लेकिन वहां पर सर्वर नहीं आने की बात कही जा रही है। इस कारण लोगों को दूरदराज से आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस, कई बैंकों और विकास भवन में आधार कार्ड बनाए जाते है। यहां आकर लोगों को आधार कार्ड बनवाने में सहूलियत हो रही है। अधिकांश लोगों का कहना है कि किसी बैंक में आधार कार्ड बनवाने के लिए जाओ तो वहां सर्वर नहीं आने की समस्या कही जाती है। वहां पर इंतजार करने के बाद भी आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। इस कारण दूर दराज के लोग पचास रुपये खर्च करके विकास भवन पहुंच रहे हैं। कोई अंबावाय से यहां आ रहा है तो कोई नगरा से। यहां प्रतिदिन पचास से अधिक आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड जांच के बाद ही बनता है कार्ड
आधार कार्ड बनवाने के लिए पहले कोविड की जांच करानी पड़ती है। इसके बाद ही कार्ड बनाने के लिए प्रवेश दिया जाता है।
हमारा घर नगरा में है। वहां पर आसपास कहीं पर भी कार्ड नहीं बना, इस कारण यहां पर आए हैं। कोई साधन नहीं होने के कारण पचास रुपये टेंपो में खर्च किए हैं। - जितेंद्र साहू, नगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबावाय से आने में बहुत समय लग गया और पैसा भी पचास रुपये तक खर्च हो गए। यदि आसपास कार्ड बन रहा होता तो हमें यहां तक नहीं भागना पड़ता। - युवराज ठाकुर, अंबावाय

आसपास कहीं पर आधार कार्ड नहीं बन रहा था। इस कारण विकास भवन आए हैं, जो घर से काफी दूर है। टैंपो में बीस रुपये खर्च हो गए। - विमला देवी, सीपरी बाजार
बड़ा बाजार क्षेत्र में बैंक में आधार कार्ड बनवाने गए थे, वहां पर सर्वर नहीं आने के बारे में बताया गया। इसके बाद यहां तक आए हैं। - अनीता कुशवाहा, नई बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed