फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crocodile entered water treatment plant, chased away by dogs

Jhansi News: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में घुसा मगरमच्छ, कुत्तों ने दौड़ाया

Sun, 26 May 2024 04:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 26 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Crocodile entered water treatment plant, chased away by dogs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। गुलारा गांव स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तकरीबन दस फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ को देख प्लांट में घूम रहे कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर मगरमच्छ बेतवा नदी में चला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हर घर नल योजना के अंतर्गत झांसी-कानपुर मार्ग स्थित पारीछा में बेतवा नदी के किनारे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। शुक्रवार रात तकरीबन एक बजे बेतवा नदी से निकलकर एक दस फीट लंबा मगरमच्छ प्लांट में आ गया। आहट होते ही ऑपरेटर और सुरक्षाकर्मी ने बाहर निकलकर देखा तो मगरमच्छ चहलकदमी करता नजर आया। मगरमच्छ को देखकर तीन कुत्ते आ गए और भौंकना शुरू कर दिया। इससे मगरमच्छ वापस नदी में चला गया। सुरक्षा कर्मी प्रदीप और ऑपरेटर ज्ञान सिंह ने बताया कि नदी से निकले मगरमच्छ को देख कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। इससे मगरमच्छ वापस नदी में चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed