फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Critical care specialist of PGI will treat critical patients of Jhansi

झांसी में शुरू होगा क्रिटिकल केयर मेडिसिन वार्ड, पीजीआई के डॉक्टर करेंगे इलाज

Sat, 28 Aug 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Critical care specialist of PGI will treat critical patients of Jhansi
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जल्द ही गंभीर मरीजों का इलाज पीजीआई के क्रिटिकल केयर स्पेशिलिस्ट की निगरानी में शुरू होगा। कॉलेज में 12 करोड़ से क्रिटिकल केयर मेडिसिन वार्ड बनाया जा रहा है। ऐसा योगी सरकार की टेली आईसीयू योजना के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन

गंभीर बीमारी होने पर मरीज अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज करना चाहता है। मरीजों की प्राथमिकता एम्स और पीजीआई में भर्ती होने की होती है लेकिन वहां देश भर के रोगियों की भीड़ होने के चलते हर कोई इन बड़े चिकित्सालयों में इलाज नहीं करा पाता है। मरीजों को मेडिकल कॉलेजों में ही बेहतर इलाज मिले, इसके लिए योगी सरकार ने टेली आईसीयू योजना शुरू की है। योजना के पहले चरण में झांसी समेत प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों को शामिल किया गया है। झांसी मेडिकल कॉलेज में 12 करोड़ से 20 बेड का क्रिटिकल केयर मेडिसिन वार्ड बनाया जा रहा है। इस वार्ड में आधुनिक मशीनें भी होंगी। जबकि, पीजीआई में कमांड सेंटर बनेगा, जहां गंभीर मरीजों के इलाज से संबंधित पूरा डाटा दिखेगा। झांसी के डॉक्टर पीजीआई के स्पेशिलिस्ट से लगातार सलाह लेते रहेंगे। पीजीआई के स्पेशिलिस्ट का वेंटिलेटर पर उनका कमांड रहेगा। एक तरह से कहा जाए तो मरीज झांसी में भर्ती जरूर होगा लेकिन उसका इलाज पूरी तरह पीजीआई में भर्ती रोगी की तरह ही होगा।
विज्ञापन

दो महीने में शुरू होगा, टीम गठित
टेली आईसीयू योजना का लाभ मरीजों को दो महीने में मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं, मेडिकल कॉलेज ने भी चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम गठित कर दी है। टीम में मेडिसिन विभाग से डॉ. जकी सिद्दीकी, डॉ. कुलदीप चंदेल और एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. छवि सहगल, डॉ. महेश वर्मा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने टेली आईसीयू योजना शुरू की है। पहले चरण में झांसी मेडिकल कॉलेज को भी शामिल किया गया है। 12 करोड़ से 20 बेड का क्रिटिकल केयर मेडिसिन वार्ड बनेगा। आधुनिक मशीनें होंगी। पीजीआई में कमांड सेंटर बनेगा। वहां के डॉक्टर मरीज पर निगरानी रखेंगे। कभी भी डाटा देख सकेंगे। इलाज के संबंध में भी जानकारी देते रहेंगे। - डॉ. रामबाबू सिंह, नोडल अधिकारी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed