फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   criminal surveillance

जेल से छूटने वाले बदमाशों की हो निगरानी : आईजी

Sat, 08 Feb 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
criminal surveillance
पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते आईजी।
झांसी। जेल से छूटने वाले शातिर बदमाशों की निगरानी की जाए। उनके बारे में पुलिस समय-समय पर जानकारी जुटाती रहे, ताकि वह आगे किसी तरह का अपराध न कर सकेें। यह निर्देश शुक्रवार को डीआईजी कैंप कार्यालय में तीनों जिलों के पुलिस अफसरोें की बैठक लेते हुए आईजी सुभाष सिंह बघेल ने दिए।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि जेल से छूटने वाले अपराधियों की निगरानी के लिए पुलिस टीमें नजर रखें। गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों पर भी नजर रखी जाए। महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेकर जांच कर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। आईजी ने पुलिस अफसरों से परिक्षेत्र में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की जानकारी ली। महिला संबंधी मामलों में पुलिस तत्काल कार्रवाई करे, इसमें किसी तरह की कोई हीलाहवाली नहीं चलेगी। कहा कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। आगामी शिवरात्रि व होली के त्योहारों को देखते हुए पुलिस सतर्क रहे। इस मौके पर झांसी एसएसपी डी प्रदीप कुमार, ललितपुर एसपी कैप्टन मिर्जा मंजर बैग व जालौन एसपी डॉ. सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed