{"_id":"5862c9604f1c1b132ceeb597","slug":"woman-s-death-hospital-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर हास्पिटल में हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत पर हास्पिटल में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
fight, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कालेज मार्ग स्थित चिरंजीव हास्पिटल में महिला की मौत पर मंगलवार को परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया डाक्टर की लापरवाही से मौत हुई है। नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर परिजनों को शांत किया।
नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव ने बताया कि छतरपुर के सरई रोड निवासी रामबाबू की पत्नी कुसुमा देवी (25) के मिशन हास्पिटल में आपरेशन से जुड़वा बच्चे हुए। आपरेशन के बाद खून का बहना बंद नहीं हुआ तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। सोमवार की देर रात परिजन उसे लेकर चिरंजीव हास्पिटल आए। मंगलवार की सुबह महिला की मौत हो गई, जिस पर परिजन भड़क गए। उनका आरोप था कि डाक्टर की उपचार में लापरवाही के चलते मौत हुई है। मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने परिजनों को शांत किया। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए। हास्पिटल के डाक्टर डा. उपेंद्र का कहना है कि कुसुमा काफी गंभीर स्थिति में आई थीं। खून लगातार बह रहा था और ब्लड प्रेशर काफी कम था। परिजनों से खून लाने के लिए कहा गया, मगर वे इंतजाम नहीं कर सके। लापरवाही का आरोप बेबुनियाद है।