फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   We are the keepers of the law , will not helmet

हम कानून के रखवाले, नहीं लगाएंगे हेलमेट

Tue, 05 Jul 2016 01:05 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 05 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
We are the keepers of the law , will not helmet
हम कानून के रखवाले, नहीं लगाएंगे हेलमेट - फोटो : Amar Ujala
झांसी। हेलमेट लगाओ अभियान का जनता के बीच असर दिखने लगा है। बड़े पैमाने पर लोग हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने लगे हैं। मगर कानून के रखवालों पर अभियान बेअसर है। स्थिति तब है जब एसएसपी पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और थानों को हेलमेट जोन घोषित कर चुके हैं।
विज्ञापन

यूपी कैबिनेट का फैसला आने के बाद डीजीपी जावीद अहमद ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि हेलमेट को लेकर सख्ती से अभियान चलाया जाए। अब न सिर्फ दोपहिया वाहन चालक बल्कि उसके पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालयों व थानों को हेलमेट जोन घोषित करते हुए निर्देश दिए कि बिना हेलमेट किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसको लेकर जिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के सख्त तेवर देखकर जनता ने बड़े पैमाने पर हेलमेट लगाना शुरू कर दिया है। इससे सड़कों पर तमाम लोग हेलमेट लगाकर वाहन चलाते दिख रहे हैं। मगर कानून के रखवाले ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश और उनकी मंशा को तार-तार करने में जुटे हैं। वह बेहिचक न सिर्फ पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालयों बल्कि थानों पर भी आवागमन कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि किसी ने भी उन्हें आज तक न रोका और न टोका।
विज्ञापन

बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पुलिस कर्मियों को देखकर अब जनता भी कहने लगी है कि अधिकारियों के आदेश सिर्फ जनता पर ही लागू होते हैं। कानून के रखवाले उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। मगर, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि ईद के बाद पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी सघन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed