{"_id":"5717dbd24f1c1bef378b4cca","slug":"voilence-between-two-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के बीच संघर्ष, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों के बीच संघर्ष, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
voilence, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मोहल्ला उन्नाव गेट बाहर मंगलवार की मध्यरात्रि दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव भी हुआ। एक व्यक्ति सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई की है।
इमामबाड़ा उन्नाव गेट निवासी परवीन पत्नी बसी हैदर ने बताया कि बुधवार को उसकी बेटी गुलफ्शा का निकाह है। बारात फर्रुखाबाद से आ रही है। मंगलवार की रात को रतजगा का कार्यक्रम था तथा नाच गाना चल रहा था, इसमें शामिल होने के लिए उनके पुत्र फैज के दोस्त भी आए थे। रात करीब दो बजे नाच गाना का कार्यक्रम खत्म हुआ। करीब ढाई बजे फैज अपने दोस्तों को उनके घर छोड़कर लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच मौका मिलने पर फैज ने फोन करके परिजनों को सूचना दे दी।
इस पर परिजन व रिश्तेदार भागकर मौके पर पहुंच गए। परवीन ने बताया कि जब लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव कर दिया, जिससे बचाव करने गए लोगों में भगदड़ मच गई। तभी हमलावरों ने मौका मिलते ही फैज के भाई जुल्फिकार हुसैन निवासी सिया की मसजिद के पास को सिर पर प्रहार करके लहूलुहान कर दिया। जुल्फिकार की चीख सुनकर लोग दोबारा लौटे और उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है, इसमें राहुल निवासी उन्नाव गेट बाहर, बसी हैदर निवासी इतवारी गंज व इरफान निवास हाउसिंग बोर्ड कालोनी भोपाल मध्यप्रदेश हैं।