फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two killed in road accident

सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Tue, 11 Aug 2015 12:36 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक बिजौली में निर्माणाधीन घर के कार्य को देखकर लौट रहा था तो दूसरा पत्नी के साथ बबीना हाट बाजार में खरीदारी करने जा रहा था।
विज्ञापन

तालबेहट थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा निवासी बाल किशुन पांडे (45) पंडिताई का काम करते थे। वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में घर बनवा रहे थे, ताकि झांसी के नजदीक रहकर वह अपने बेटे को यहां पढ़ा सकें। रविवार की शाम वह झांसी से अपने गांव जा रहे थे, तभी तालबेहट के निकट झरर घाट के पास अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने उन्हें तालबेहट के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें ललितपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ललितपुर अस्पताल में चिकित्सकों ने जब उनकी हालत बिगड़ती देखी तो उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात दस बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, मगर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इधर, सोमवार को दोपहर में दतिया जनपद के बसई थाना क्षेत्र के  ग्राम लखनपुरा निवासी महीलाल (55) पत्नी पुक्खन के साथ बाइक से बबीना में लगने वाले हाट बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे। बबीना के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार ने दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति व दूसरे वाहन पर सवार बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बगौरा निवासी दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महीलाल ने दम तोड़ दिया। वहीं, युवकों के परिजन उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed