फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck crumbled on roadside driver

सड़क किनारे सो रहे ड्राइवर को ट्रक ने कुचला

Wed, 28 Jun 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Jun 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Truck crumbled on roadside driver
truck - फोटो : demo
झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में बालू घाट के पास ट्रक ड्राइवर अजय (35) ट्रक खड़ा कर नीचे सड़क पर सो रहा था, तभी दूसरा ट्रक उस पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बबीना निवासी अयोध्या प्रसाद का पुत्र अजय ट्रक ड्राइवर था। रविवार की रात वह बालू लेने सुकुवां ढुकुवां रोड स्थित बालू घाट पर गया हुआ था। उसने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और गर्मी होने की वजह से वह ट्रक के बाहर सड़क पर सो गया। सुबह तकरीबन चार बजे दूसरे ट्रक को ड्राइवर बैक कर रहा था। उसकी नजर जमीन पर सो रहे अजय पर नहीं पड़ी, जिससे अजय कुचल गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे आनन - फानन में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed