फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   train se utrte se yatri ki mot

ट्रेन से उतरने की जल्दी में गई यात्री की जान

Mon, 06 Aug 2018 01:17 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 06 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
train se utrte se yatri ki mot
train, jhansi news - फोटो : demo
आईटीआई रेलवे क्रासिंग के पास चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक यात्री की जान चली गई। उतरते समय अचानक पैर फंसने के कारण कुछ दूरी तक यात्री फंसकर घसीटता रहा। यात्रियों ने देखकर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। मौके पर पहुंची सीपरी व आरपीफ पुलिस ने यात्री को निकाल ट्रेन रवाना कराई।
विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित इंद्रा नगर निवासी कुलदीप (19) आगरा-झांसी पैसेंजर में सवार होकर झांसी आ रहे थे। इसी बीच वह चलती ट्रेन से आईटीआई रेलवे क्रासिंग के पास उतरने लगे। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण कोच में ही उनका पैर फंस गया। जिसके चलते वह गिरकर काफी दूर घिसटने के बाद कोच के अंदर फंस गए। यह देखकर यात्रियों ने आनन-फानन में चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी, लेकिन जब तक कुलदीप की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर लोगाें की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना सीपरी बाजार व आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर शव निकाला। जिसके चलते करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इसके चलते मालगाड़ी को भी पीछे रोकना पड़ा। शव निकालने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed