फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three chains Snecr arrested , goods recovered

तीन चेन स्नेचर गिरफ्तार, माल बरामद

Sat, 16 Jan 2016 12:45 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three chains Snecr arrested , goods recovered
झांसी। बड़ागांव थाना पुलिस व स्वॉट टीम प्रभारी ने संयुक्त कार्रवाई कर चेन स्नेचर/ छिनैती गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक घटनाओं में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के नेतृत्व में स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह व बड़ागांव थाना पुलिस ने उजयान नदी के पास से चोरी की मोटर साइकिल के साथ तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता लगा कि तीनों चेन स्नेचर गिरोह के सदस्य हैं, और वह वारदात की फिराक में घूम रहे थे।
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नाथ की कोठी मसीहागंज निवासी धीरज उर्फ मोगली सोनी पुत्र गोविंद सोनी, के के पुरी कालोनी निवासी राहुल उर्फ छोटू पुत्र मुरली राजपूत व नवाबाद थाना क्षेत्र के हाइडिल कालोनी निवासी अरविंद अहिरवार पुत्र स्व मुलायम सिंह बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उक्त तीनों बदमाशों के पास से सोने की आठ जंजीर, दो मंगलसूत्र के पैंडल, 5500 रुपये, एक मोबाइल, एक तमंचा व बारह जिंदा कारतूस बरामद किए। शुक्रवार को चेन स्नेचर गिरोह का खुलासा करते हुए एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से यह गिरोह सक्रिय था और बस स्टैंड, डीआरएम आफिस, पाल कालोनी, प्रेमनगर आदि स्थानों पर एक दर्जन से अधिक चेन स्नेचिंग/ छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका था।

इसमें आरोपी धीरज उर्फ मोगली दो साल पूर्व आरएसएस कार्यालय के सामने टेलर मास्टर विनोद कुमार कोष्टा की हत्या में भी शामिल था। डीआईजी ने उक्त गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को पंद्रह हजार नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

इन घटनाओं का हुआ खुलासा
चेन स्नेचर गिरोह ने एक वर्ष पूर्व बीकेडी के पास एक महिला की जंजीर, 16 माह पूर्व कानपुर चुंगी पेट्रोल पंप के पास एक महिला का मंगलसूत्र, दो माह पूर्व जेल चौराहे से सदर बाजार जाने वाले रास्ते पर एक्टिवा सवार महिला का मंगलसूत्र, पांच माह पूर्व राजगढ़ के निकट मोटर साइकिल सवार बुजुर्ग महिला की जंजीर, चार माह पूर्व बिजौली के निकट एक्टिवा सवार महिला की जंजीर, चार माह पूर्व डीआरएम कार्यालय के निकट बाइक सवार महिला की जंजीर,

पांच माह पूर्व पाल कालोनी के पास एक्टिवा सवार महिला की जंजीर, पांच माह पूर्व जीआईसी के निकट महिला की जंजीर, पांच माह पूर्व रिषभ होटल के निकट आपे सवार महिला का पर्स का पर्स, दो माह पूर्व गड़िया मार्ग पर महिला की जंजीर, नवरात्रि से पहले बबीना रोड पर महिला की जंजीर, दो माह पूर्व खातीबाबा के पास से एक्टिवा सवार महिला की जंजीर व डेढ़ माह पूर्व पारीछा पुल के पास से एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीना था।
यह कहना था मोगली का

पत्रकार वार्ता के दौरान चेन स्नेचर गिरोह के मुख्य सदस्य धीरज उर्फ मोगली का कहना था कि विनोद कुमार कोष्टा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रेल कर्मी के पुत्र ने उसे झूठा फंसवाया था। इस घटना से पूर्व वह एक स्कूल की बस चलानेे का काम करता था।


हत्या के आरोप में वह ढाई माह तक जेल में रहा, इसके बाद वह जमानत पर छूट गया। इसके बाद नवाबाद थाना पुलिस उसे अक्सर किसी न किसी मामले में थाने बुला लिया करती थी और सुबह से शाम तक बिठाए रखती थी। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इससे उसका भविष्य खराब हो गया था। यहीं कारण है कि इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर जंजीर लूटने, पर्स छीनने आदि अपराध करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed