{"_id":"5723b1634f1c1b7014a91bcc","slug":"theif-got-alot-of-jewllery-and-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के जेवर, हजारों नकद ले गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के जेवर, हजारों नकद ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
theif
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के आवास से चंद कदम दूर मधुर विहार कालोनी के एक मकान को बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात निशाना बना डाला। सोते परिजनों का कमरा बाहर से बंद करके बदमाश ने इत्मीनान से 80 हजार रुपये व लाखों के जेवर चुराए। उन्होंने नीचे किरायेदार का घर भी खंगाला मगर कुछ ले नहीं जा सके।
डीआईजी आवास के नजदीक कालोनी के मकान नंबर 840 में बृजलाल बंध्या पुत्र दासूमल बंध्या परिवार के साथ रहते हैं। विगत दिवस उनकी पत्नी काम से बाहर गई हुई थीं, जिसके चलते परिवार एक कमरे के अंदर सो रहा था। रात को अज्ञात समय पीछे की लॉबी के रास्ते से घर में घुसे बदमाशों ने सोने के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और इसके बाद पूरे घर को खंगाल डाला। बदमाश अलमारी में रखे 80 हजार रुपये, सोने के कंगना, दो अंगूठी, दो टॉप्स, पैंडल आदि चुराकर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने नीचे किराएदार के घर को भी निशाना बनाया और पूरा घर खंगाल डाला। पुलिस के अनुसार बदमाश किराएदार के घर से कुछ भी लेकर नहीं गए हैं।
सुबह होने पर जब बृजलाल बंध्या जागे तो दरवाजा बाहर से बंद होने पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला। इसके बाद जब उन्होंने कमरों को देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पत्नी से फोन करके कमरे में रखी नगदी व जेवर के बारे में जानकारी की, तब पता चला कि बदमाश उक्त सामान ले गए हैं। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पीड़ित ने इस मामले की थाना पुलिस से लिखित शिकायत कर दी है।