फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man brutally murdered

युवक की बेरहमी से हत्या

Sat, 19 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
The young man brutally murdered
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत पंचवटी कालोनी में सड़क किनारे एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने पंचवटी से रेलवे क्रासिंग की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते में पड़ने वाली झाड़ियों के निकट एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा देखा। देखते ही देखते यह खबर आसपास क्षेत्रों में फैल गई, जिससे मौके पर भीड़ लग गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 30-35 वर्ष के युवक का मुंह कुचला हुआ था। उसके बाएं हाथ पर राजकुमार बहुचेतना उर्फ चन्नी लिखा हुआ था। वह लाल रंग की जर्सी व काली पैंट पहने था। पास में ही खून पड़ा था। इससे लग रहा था कि कुछ समय पहले ही युवक की सिर कुचल कर हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई भी नहीं पहचान सका। युवक के पास न मोबाइल मिला और न ही कोई ऐसा सबूत जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती।

इसी बीच एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी कल्याण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस मामले में पंचवटी कालोनी निवासी मुसाफिर चौहान ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed