फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The woman pushed from a moving train , TTE arrested

चलती ट्रेन से महिला को धक्का दिया, टीटीई गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2015 12:05 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में बैठी एक महिला को टीटीई ने मानिकपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। इससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जीआरपी मानिकपुर ने टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को गाड़ी संख्या12321 हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस में औरंगाबाद निवासी वंदना सिंह (55) इलाहाबाद से औरंगाबाद के लिए यात्रा कर रही थी। जनरल कोच में अधिक भीड़ होने के कारण वह स्लीपर कोच में बैठी हुई थी। महिला के साथ चल रहे परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कोेचों में बैठे हुए थे। टीटीई प्रदीप कुमार ने जांच के दौरान उक्त महिला को जनरल टिकट पर स्लीपर कोच में बैठा हुआ पकड़ लिया। इस पर टीटीई महिला से रसीद बनवाने अथवा शुल्क देने की मांग करने लगा। महिला ने रुपये देने से इंकार किया तो टीटीई ने उसे जबरन ट्रेन से धकिया कर उतारना शुरू कर दिया। उस समय ट्रेन मानिकपुर स्टेशन से धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। महिला उतरते समय अनियंत्रित हो गई और ट्रेन के नीचे आने से उसका पैर कट गया। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन को मौके पर रोक दिया गया। बाद में आनन फानन में महिला को ट्रेन से नीचे उतारने के बाद आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। तदुपरांत महिला को उपचार के लिए इलाहाबाद भेज दिया गया। इधर, कोच में बैठे अन्य यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी ने टीटीई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed