फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The robber fled from the white car crossed the river

नदी पार कर सफेद कार से भागे लुटेरे

Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The robber fled from the white car crossed the river
crime news jhansi - फोटो : demo pic

विज्ञापन
चिरगांव बाईपास तिराहा के पास हाइवे पर टोल प्लाजा के एक करोड़ 92 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस टीमें मध्यप्रदेश के तीन जिलों में डेरा डाले हैं। यह भी पता चला है कि नाव से बेतवा नदी पार करने के बाद लुटेरे सफेद रंग की कार से भागे थे। साथ ही चिरगांव के सूचीबद्ध 12 लुटेरों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
 शनिवार को पूछताछ में नाव चालक ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने नदी पार कराने के लिए उसे 200 रुपया किराया दिया था। पुलिस को पता लगा है कि नदी पार करने के बाद लुटेरे मुख्य मार्ग पर पहुंचे, जहां से सफेद कार में सवार होकर मध्यप्रदेश की तरफ भाग निकले। पुलिस की टीमें मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर और शिवपुरी में डेरा डाले हैं। लुटेरों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। एक पुलिस टीम ने चिरगांव थाना क्षेत्र के सूचीबद्ध 12 लुटेरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


जिले में 49 गैंग
जिले में बदमाशों के 49 गैंग पंजीकृत हैं, जिनके 212 सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि वे इनदिनों कहां हैं? जेल में हैं या फिर बाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर देखा घटनास्थल
कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी राकेश कुमार स्वर्णकार, राजेश परिहार और संजीव सिंह से पुलिस की टीमों ने अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद तीनों को एक साथ बैठाकर उनकी बताई कहानी के मुताबिक क्रास चेकिंग की। ठीक उसी तरह कार में बैठाया और टोल प्लाजा से चलकर घटनास्थल तक पहुंचे, ताकि पता किया जा सके कि उनकी बयानों में कितनी सच्चाई है।

टोल कर्मियों से पूछताछ
पुलिस की एक टीम ने टोल प्लाजा के कर्मियों से पूछताछ की। पूर्व में टोल प्लाजा की नौकरी छोड़कर जाने वालों और वारदात के एक सप्ताह पहले छुट्टी लेने वाले कर्मियों के बारे में जुटाई। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों की किसी से मिलीभगत हो सकती है। जेल में बंद कुछ बदमाशों से भी पूछताछ की गई।

कार में मिली लुटेरों की टोपियां
लूटी गई कार मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसमें नारंगी रंग की तीन टोपियां मिली है। ये टोपियां लुटेरों की हैं जो वे वारदात के वक्त पहने थे।

लुटेरों ने मंदिर पर चढ़ाए रुपये
चिरगांव। लुटेरों ने ध्वानी गांव में गिरारी सरकार मंदिर पर लगे हैंडपंप से पानी पीया और मंदिर में सौ रुपये चढ़ाए। उसी वक्त एक लुटेरे ने फोन से बात भी की।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महेबा खेरा गांव में लूटी गई कार छोड़ने के बाद लुटेरे ध्वानी गांव पहुंचे। एक लुटेरे ने वहां नदी की तलहटी में बने गिरारी सरकार के मंदिर पर हैंडपंप से पानी पीया। उसने मंदिर में सौ का नोट भी चढ़ाया। उसी समय लुटेरे के मोबाइल पर फोन आया। उसने फोन पर कहा कि हम निकल आए हैं। हमें नहीं पता कि हम कहां आ गए हैं? उसको मारकर भगा दिया है। इसके बाद वह बदमाश कुछ दूर खड़े अपने दोनों साथियों के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed