{"_id":"5759d3504f1c1b17489c5adb","slug":"the-cousin-is-accused-of-double-murder-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ममेरा भाई है पुलिस हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ममेरा भाई है पुलिस हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीपरी बाजार दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ममेरा भाई एक माह से पुलिस की हिरासत में है। उससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, पर अभी तक कुछ भी निष्कर्ष नहीं निकल सका। पुलिस भी इसके बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं पा रही है।
मालूम हो कि 22 अप्रैल को दिनदहाड़े सीपरी बाजार थानांतर्गत प्रेमगंज में शोभा किन्नर और उसके साथ रहने वाले पप्पू बाबा की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। हत्यारे लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूटकर ले गए थे। कुछ दिनों बाद पुलिस ने कुछ जेवर व नगदी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी पवन निवासी दतिया पुलिस पकड़ से बाहर था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम मुंबई गई थी, तभी वह भागकर दतिया आ गया था।
दतिया में पुलिस ने उसे तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया और झांसी पुलिस हाथ मलती रह गई थी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि हत्या करके लूटे गए जेवरात का बड़ा हिस्सा पवन के पास है, जो उसने किसी खास परिचित के यहां छुपा रखा है। इसके चलते पुलिस टीम ने पवन के ममेरे भाई जितेंद्र सगर निवासी हरीपुर वार्ड 10 डबरा को नौ मई को हिरासत में लिया। उसे अलग-अलग स्थानों पर रखकर कई पुलिस टीमों ने पूछताछ की पर, आज तक पुलिस उससे कोई संतोषजनक जानकारी हासिल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार यादव का कहना है कि उसे स्वॉट टीम ने पकड़कर सौंपा है। उससे पूछताछ की जा रही है, पर कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।