{"_id":"588f982a4f1c1b7c3de818b6","slug":"the-broken-bond-border-against-bullies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के खिलाफ टूटा सीमा का बंधन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के खिलाफ टूटा सीमा का बंधन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में बदमाशों से निपटने के लिए सोमवार को आईजी कानपुर जोन जकी अहमद और आईजी ग्वालियर अनिल कुमार ने बैठक कर रणनीति बनाई। तय हुआ कि दोनों प्रदेशों की पुलिस बॉर्डर का बंधन तोड़कर संयुक्त कार्रवाई करेगी। मतदान से 48 घंटे पहले सीमाओं पर बैरियर लगाकर फोर्स तैनात किया जाएगा। सीमाओं पर बहने वाली नदियों के घाटों पर पुलिस लगेगी, जो नाव से आवागमन करने वालों पर नजर रखेगी।
दोपहर ढाई बजे से झांसी होटल में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि चुनाव तक झांसी, ललितपुर और जालौन की पुलिस मध्यप्रदेश के दतिया, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोक नगर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिले की पुलिस के संपर्क में रहेगी। यदि किसी अपराधी के मध्यप्रदेश में छुपे होने की सूचना होगी तो तत्काल संबंधित जिले के पुलिस कप्तान से संपर्क साधा जाएगा। छापा मारकर अपराधी को दबोचा जाएगा। इसी तरह से मध्यप्रदेश के किसी जिले का अपराधी झांसी, ललितपुर और जालौन में छुपे होने की सूचना पर पुलिस छापामार कार्रवाई करेगी। किसी भी सूरत में मध्यप्रदेश से शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। शराब तस्करों और माफियाओं को जेल भेजा जाएगा। अवैध हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए सीमाओं पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलेगा। इस मौके पर दोनों जोन के चिह्नित अपराधियों की सूची का आदान प्रदान किया गया।
आईजी जकी अहमद ने बताया कि चुनाव तक झांसी, ललितपुर व जालौन और इससे सटे मध्यप्रदेश के जिलों की पुलिस जल्द ही सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर देगी। चुनाव से तीन दिन पहले बार्डरों पर बैरियर लगा दिए जाएंगे। 48 घंटे पहले से बार्डर में वही वाहन प्रवेश कर सकेगा, जो पूरी तरह से चेक हो चुका होगा। आईजी अनिल कुमार ने बताया कि जिन जिलों के बीच से नदियां बह रही हैं, उनके घाटों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। नाव के माध्यम से आने-जाने वालों को चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान डीआईजी झांसी शरद सचान, डीआईजी चंबल अनिल कुमार शर्मा, डीआईजी छतरपुर केसी जैन, एसएसपी झांसी अखिलेश कुमार चौरसिया, एसपी ललितपुर डी. प्रदीप कुमार, एसपी दतिया इरशाद वली, एसपी शिवपुरी शैलेंद्र पांडेय, एसपी अशोक नगर संतोष गौर, एएसपी ग्वालियर राजेश त्रिपाठी, एसपी छतरपुर के प्रतिनिधि एसी दोहरे, एसपी टीकमगढ़ निमीश अग्रवाल आदि पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
आईजी ग्वालियर ने जांच के दिए आदेश
झांसी पुलिस को चकमा देकर कई शातिर बदमाशों के मध्यप्रदेश पुलिस के सामने सरेंडर करने के मामलों को आईजी ग्वालियर जोन अनिल कुमार ने गंभीरता से लिया। उन्होंने पिछले दिनों सीपरी बाजार थाना पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश भूरा के शिवपुरी में चाकू के साथ पकड़ने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि भूरा को प्लानिंग के तहत शिवपुरी पुलिस ने जेल भेजा है, तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी।