{"_id":"58655ec84f1c1b047feeafb8","slug":"the-affair-was-a-thousand-home-guards-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार के चक्कर में हुई थी होमगार्ड की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक हजार के चक्कर में हुई थी होमगार्ड की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
murder case, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने के दौरान मौजमस्ती में जेब से एक हजार रुपये निकालने पर हुए विवाद के चलते होमगार्ड रमाकांत मिश्रा की पत्थर से प्रहार करके हत्या की गई थी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने पत्थर मारकर हत्या करने वाले को हिरासत में ले लिया है, हालांकि थाना प्रभारी मामले को लेकर मौन साधे हुए हैं।
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग की पहाड़ी के पास 20 दिसंबर को होमगार्ड रमाकांत का शव औंधे मुंह पड़ा मिला था। मामले में आईटीआई निवासी मोहम्मद रईस व भरत यादव, टपरियन निवासी मनोज और प्रेमगंज निवासी सुनील कोरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीपरी बाजार पुलिस के हत्थे तीन-चार दिन पहले दो हत्यारोपी चढ़े, जो ज्यादा कुछ नहीं बता सके। इसके चलते पुलिस ने आईटीआई निवासी आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सूत्र बताते हैं कि बृहस्पतिवार को होमगार्ड की हत्या करने वाला आरोपी हत्थे चढ़ गया।
पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि होमगार्ड रमाकांत के साथ चार लोग पहाड़ी के नीचे शराब पी रहे थे। तभी उसने रमाकांत की जेब से एक हजार रुपये निकाल लिए थे, इस पर रमाकांत से उसका विवाद हो गया था। विवाद में उसने पत्थर उठाकर रमाकांत के सिर पर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीपरी बाजार थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल का कहना है कि कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है।