{"_id":"58602a864f1c1b741aeeafce","slug":"suv-s-tire-exploded-one-killed-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो का टायर फटा एक की मौत, नौ घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो का टायर फटा एक की मौत, नौ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
accident, jansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरैना से ललितपुर जाते समय रफ्तार पर दौड़ रही स्कार्पियो रविवार की दोपहर टायर वर्स्ट होने से बबीना में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तीन बच्चे समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
मुरैना के नैनागढ़ विजय नगर निवासी घायल आनंद जैन की पत्नी प्रिया ने बताया कि उनकी ननद रानू के पुत्र का रविवार का ललितपुर में जन्म दिवस का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ स्कार्पियो से जा रहे थीं। पुलिस ने बताया कि दोपहर में स्कार्पियो हाइवे पर रफ्तार में दौड़ रही थी, तभी उसके आगे का टायर अचानक फट गया। स्कार्पियो को चला रहा आनंद जैन जब तक कुछ समझ पाता तब तक वह दो-तीन बार पलटा खा गई। चीखपुकार मचने पर हादसा स्थल पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना देकर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंची बबीना थाना पुलिस ने सभी लोगों को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आगरा के टूंडला निवासी प्रदीप जैन की पत्नी बबीता जैन (35) को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने मुरैना निवासी सनी जैन (35), प्रिया जैन (40), आनंद जैन (42), दो साल के आदि जैन, चार साल की परी जैन, रवि जैन (12), आगरा के बरहन निवासी चुन्नीलाल जैन (35), उनकी पत्नी अंजली (33) व डेढ़ साल के पुत्र आशु को भर्ती करके उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार सिर में चोट लगने से सेनी जैन की हालत काफी नाजुक है। प्रिया जैन, आदि जैन व परी जैन के भी गंभीर चोट है।