{"_id":"573771254f1c1b5c68919ca4","slug":"suatele-father-and-mother-and-grandmother-had-gone-to-tight-shalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौैतेले पिता व मां से तंग होकर दादी के पास चली गई थी शालू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौैतेले पिता व मां से तंग होकर दादी के पास चली गई थी शालू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
kiddnaping, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मां और सौतेले पिता की शराब पीने की लत व उत्पीड़न से परेशान होकर नाबालिग शालू अपनी दादी के पास न्यू रेल गंज थाना प्रेमनगर चली गई थी। उसका किसी ने भी अपहरण नहीं किया था। यह खुलासा शनिवार को पुलिस ने किया।
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि 22 अप्रैल को सदर बाजार थाने में नीतू कुशवाहा पत्नी नरेंद्र कुशवाहा निवासी श्याम चोपड़ा नवाबाद ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी शालू का 21 अप्रैल को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। अपहृत की बरामदगी के लिए थाना पुलिस मऊरानीपुर, गरौठा के कई संभावित ठिकानों पर छापे मारे और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब पता चला कि नीतू कुशवाहा का आचरण सही नहीं हैं।
वह पहले पति नरेंद्र सेन को छोड़कर दूसरे व्यक्ति नरेंद्र कुशवाहा के साथ बतौर पत्नी रह रही है। दोनों ही शराब पीने के आदी हैं, इसकी वजह से बच्चों की सही तरह से देखभाल नहीं करते हैं। सुरागरशी करने पर पता चला कि अपहृत नाबालिग शालू अपनी दादी शकुंती निवासी पुलिया नंबर नौ न्यू रेल गंज थाना प्रेमनगर के पास रह रही है, जहां से उसे बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर नाबालिग शालू ने बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह सौतेले पिता व मां के उत्पीड़न से परेशान होकर अपने पिता नरेंद्र सेन के साथ दादी के घर चली गई थी। दोनों शराब पीते हैं और उसके भाई की भी देखभाल नहीं करते हैं।
उसने खुलासा किया कि इससे पहले उसकी मां ने अपने परिचित अजय वर्मा पुत्र श्याम लाल वर्मा निवासी आदर्श नगर सीपरी बाजार के अपहरण की झूठी रिपोर्ट लिखाकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांग चुकी है।
उस समय उसनेे अपना नाम अंजली रखा था। इसका खुलासा आगरा में पकड़े जाने के बाद हुआ था। एसएसपी ने बताया कि सदर बाजार थाना पुलिस ने लड़की के बरामद होने की सूचना नीतू कुशवाहा को दी है, लेकिन वह अभी तक लेने नहीं आई है। इसकी वजह से अब पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।