{"_id":"443304bba58355b440dcdbd4723ee488","slug":"student-accused-of-manipulating-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार
झांसी / ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने एक घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ कर डाली। विरोध करने पर जान से मारने व स्कूल जाते समय तेजाब डालने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके सोमवार को जेल भेज दिया।
सीपरी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार की सायं एक युवक उसके घर में दीवार फांद कर घुस आया। उसने नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। जब बेटी ने विरोध किया तो गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, उसने धमकाते हुए कहा कि वह स्कूल जाते समय तेजाब डाल देगा। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह छात्रा को लेकर थाने पर आए। परिजनों ने बताया कि आरोपी काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी सीरिल पीटर निवासी संगम विहार कालोनी को गिरफ्तार कर लिया।