फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stano's mobile and passbook is captured by ATS

स्टेनो के मोबाइल और पासबुक एटीएस ने कब्जे में लिए

Sun, 06 Aug 2017 12:45 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 06 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Stano's mobile and passbook is captured by ATS
mobile jhansi news - फोटो : demo
झांसी। सेना की गोपनीय सूचनाएं लीक करने के मामले में एसटीए की जांच एडीएम (न्याय) के स्टेनो राघवेंद्र अहिरवार के इर्दगिर्द घूम रही है। एसटीए ने कर्मचारी और उसकी पत्नी के मोबाइल फोन और बैंक की पासबुक जब्त कर ली हैं, जिन्हें खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन

झांसी सदर तहसील के दायरे में सेना का झांसी और बबीना छावनी क्षेत्र आता है। एसटीए को झांसी सदर तहसील के उप जिलाधिकारी कार्यालय में पूर्व में तैनात रहे स्टेनो पर सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं लीक करने का शक है। एसटीए बृहस्पतिवार से इसकी जांच में जुटी हुई है। कर्मचारी से पूछताछ की गई है और कार्यालय की पत्रवालियों की भी जांच हुई है। इसके अलावा एसटीए ने कर्मचारी और उसकी पत्नी के तीन मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही दोनों की बैंक पासबुक भी एसटीए ने कब्जे में ली हैं। इनके जरिये बातचीत और पैसों के लेनदेन का पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। शनिवार को भी एसटीए की टीम कलेक्ट्रेट में आमद हुई और टीम गोपनीय स्तर पर जांच में जुटी रही। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि टीम ने स्टेनो से बृहस्पतिवार को चार घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद शुक्रवार को टीम कर्मचारी को कार्यालय लेकर पहुंची थी। यहां तमाम पत्रावलियां देखी गईं थीं और कर्मचारी के लैपटॉप, पेन ड्राइव को एसटीए ने कब्जे में ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मांगी रिपोर्ट 
जिलाधिकारी ने स्टेनो से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। शनिवार को कर्मचारी अपर जिलाधिकारी (न्याय) के कार्यालय में बैठकर बिंदूवार रिपोर्ट तैयार करता रहा। इस काम में अन्य कर्मचारी भी उसकी मदद करते नजर आए। 

नौ डिजिट के नंबर पर होती थी बात 
सेना की सूचनाएं लीक करने की जांच से जूझ रहे कर्मचारी राघवेंद्र की पिछले पांच - छह सालों से एक मोबाइल नंबर पर बात होती थी। खास बात यह है कि यह मोबाइल नंबर नौ डिजिट का है। फोन आने पर कर्मचारी सेना से जुड़ी जानकारी बताता था।
 
एक अधिकारी के आदेश पर दी थीं सूचनाएं - राघवेंद्र
 राघवेंद्र  बताया कि वह यह काम अपने मन से नहीं कर रहा था, बल्कि इस काम के लिए उसे एक अधिकारी ने आदेश दिया था। उसे बताया गया था कि यह नंबर एक सेना के अधिकारी का है। सूचनाएं सामान्य सी होती थीं। किसी भी तरह की गोपनीय सूचनाएं उसके कार्यालय में ही नहीं आती हैं, तो किसी अन्य को क्या बताएगा। वह जांच में एसटीए का पूरा सहयोग कर रहा है। 


चार कर्मचारियों से और हुई पूछताछ 
एसटीए की टीम ने शनिवार को चार कर्मचारियों से और पूछताछ की। इनमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल है। इनमें दो वह कर्मचारी हैं, जिनके शुक्रवार को भी पूछताछ हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed