फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Speeding car fired , woman's death

तेज रफ्तार में कार पलटी, महिला की मौत

Mon, 11 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Speeding car fired , woman's death
accident, jansi news - फोटो : demo
झांसी। पंचकुइयां में रविवार सुबह रफ्तार से दौड़ती कार असंतुलित होकर पलट गई। कार की चपेट में आने से मंदिर जा रही महिला गंभीर घायल हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को मेडिकल कालेज भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


मछली बाजार ओरछा गेट बाहर निवासी अनिल श्रीवास की पत्नी जूही (24) सुबह करीब आठ बजे पैदल पंचकुइयां में शीतला माता के मंदिर पूजा अर्चना करने जा रही थी। कोतवाली से चंद कदम दूर खंडेराव गेट की तरफ से रफ्तार में आई कार संख्या यूपी 93 एबी 3901 के चालक ने एकाएक ब्रेक लगाया, जिससे कार पलट गई। कार की चपेट में आने से जूही सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


हादसा होते ही कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

हादसा होने के बाद मौका लगते की कार चालक भाग निकला। पुलिस ने कार को सीधा करके उसे कब्जे में ले लिया। वहीं, हादसे की सूचना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कालेज में परिजनों को उसका शव मिला। कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed