फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Son's murder in husband-wife dispute

पति-पत्नी के विवाद में बेटे की हत्या

Wed, 15 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Son's murder in husband-wife dispute
पति-पत्नी के विवाद में बेटे की हत्या - फोटो : demo
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में रहने वाले ऑटो चालक पीटर हेनरी और उसकी पत्नी जरीना पीटर के बीच सोमवार को जमकर विवाद हुआ। गुस्से में पीटर ने चाकू से हमला बोल दिया। बीच बचाव के दौरान चाकू पत्नी की जगह उसके सोलह वर्षीय पुत्र ऐनोस पीटर की छाती में लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पीटर ने थाना प्रेमनगर पहुंचकर समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

दीनदयाल नगर निवासी पीटर हेनरी ऑटो चालक है। जबकि, उसकी पत्नी जरीना हेनरी चिन्मय हास्पिटल में नर्स है। शराब पीने से मना करने पर आए दिन पीटर और जरीना के बीच विवाद होता रहता था। सोमवार की दोपहर पीटर शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचते ही पत्नी - पत्नी में विवाद होने लगा। नौबत मारपीट पर आ पहुंची। इसी दौरान पीटर ने घर में रखा चाकू उठा लिया। वह जरीना को चाकू मारना चाहता था, परंतु बीच में उसका सोलह वर्षीय पुत्र एनोस पीटर आ गया। चाकू एनोस की छाती में लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। यह देख पीटर तत्काल मौके से भाग निकला। वह सीधा थाना प्रेमनगर पहुंचा। उसने यहां समर्पण करते हुए पुलिस को पूरी घटना बताई। बाद में थाना प्रेमनगर से पीटर को सीपरी बाजार थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। यहां उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

पीटर के भाई कैनेडी ने बताया कि पीटर और हेनरी की शादी बीस साल पहले हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद से ही पीटर और जरीना के बीच विवाद शुरू हो गया था। जरीना को पीटर का शराब पीना पसंद नहीं था, जबकि पीटर जरीना का अस्पताल में नौकरी करना पसंद नहीं करता था। इसे लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। घटना वाले दिन में भी विवाद की वजह यही थी। उन्होंने बताया कि पीटर का बेटा एनोस पीटर कैथेड्रिल कालेज में कक्षा दसवीं का छात्र था। उसके एक चौदह वर्ष की बेटी ग्रेसियस पीटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed