{"_id":"37d122d4dc562bea78bfda312adab04f","slug":"soldier-s-wife-gangrep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की पत्नी से गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी की पत्नी से गैंगरेप
झांसी / ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
फौजी की पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंग रेप किया गया। इस दौरान उसकी क्लिपिंग भी बना ली गई। बाद में पांच लाख रुपये न देने पर क्लीपिंग को वाट्सएप पर डालने की धमकी दी गई। परेशान महिला ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सदर बाजार निवासी एक फौजी की पत्नी शनिवार को एसएसपी से मिली। उसने बताया कि वर्तमान में पति बाहर तैनात हैं। 14 जनवरी 2015 को पुत्री के जन्म दिन पर वह सामान खरीदने के लिए कोतवाली थानांतर्गत मानिक चौक सर्राफा बाजार स्थित अमित नगरिया की दुकान पर गई। सामान खरीदने के दौरान अमित ने बातचीत के दौरान अपने दोस्त पप्पन सोनी व शैलेंद्र अग्रवाल उर्फ सिल्लू से भी मिलवाया। बातों ही बातों में तीनों ने उससे घर का पता पूछ लिया। यह लोग बेटी के जन्म दिन की बधाई देने घर आ गए। इसके बाद यह लोग 20 जनवरी 2015 को घर आए। तीनों कोल्ड ड्रिंक्स भी लेकर आए। अमित आदि ने उसे कोल्ड ड्रिंक्स पिलाई जिससे वह होश खो बैठी। जब उसे होश आया तो उसके कपड़े अव्यवस्थित थे। कमरे में अमित नगरिया, पप्पन सोनी व शैलेंद्र अग्रवाल मौजूद थे। उसने विरोध जताया तो तीनों आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि उन्होंने बलात्कार की क्लिपिंग बना ली है। अगर किसी से कुछ कहा तो वह क्लीपिंग सार्वजनिक कर देंगे। इसके बाद से आरोपी उसका शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं। पांच जून की सुबह करीब नौ बजे आरोपियों ने घर पर आकर धमकी दी कि यदि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो क्लिपिंग वाट्सएप्स पर डाल देंगे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने महिला थानाध्यक्ष को बुलाकर उसे थाने भेजा। थाने में आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।