{"_id":"685c06c26d1af71edc0a3c7a","slug":"six-months-after-marriage-the-young-man-consumed-poison-and-died-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के छह माह बाद युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी के छह माह बाद युवक ने खाया जहर, मौत
Wed, 25 Jun 2025 07:59 PM IST
सचिन सोनी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सचिन सोनी
Updated Wed, 25 Jun 2025 07:59 PM IST
सार
झांसी में मऊरानीपुर के पृथ्वीपुर स्यावरी गांव के 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। उसकी इसी साल जनवरी माह में शादी हुई थी। खेत से लाैटकर वह उल्टी करने लगा। परिजनों के पूछने पर उसने जहर की डिब्बी की ओर इशारा किया। इलाज के दाैरान उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
विस्तार
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर के गांव पृथ्वीपुर स्यावरी के एक युवक ने शादी के छह माह बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिन से तनाव में था। वे इसकी वजह नहीं बता सके। 19 जून को खेत पर जाकर उसने जहर खा लिया। उसे स्थानीय अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
चचेरे भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि माेहित कुशवाहा (22) फूलों की खेती करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। माता-पिता खेती-किसानी करते हैं। उसकी शादी 16 जनवरी 2025 को महोबा के गांव दमोरा की आस्था से हुई थी। शादी के बाद परिवार में हंसी खुशी का माहौल था। विगत कुछ दिन से मोहित अज्ञात वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। वह घर में भी कम बातचीत करने लगा था।
विज्ञापन
चचेरे भाई ने बताया कि 19 जून को मोहित घर के पास अपने खेत पर गया था। वहां से कुछ देर बाद घर लौटा तो उसे उल्टी होने लगी। परिजनों ने पूछताछ की तो मोहित ने डिब्बी दिखाते हुए बताया कि उसने जहर खा लिया है। घरवाले उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। हालात बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मेडिकल चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन