{"_id":"780855ca6297ff37c9982c88a90f3ebd","slug":"shivajinagar-theft-case-revealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजी नगर चोरी कांड का खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवाजी नगर चोरी कांड का खुलासा
झांसी/ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत शिवाजी नगर के एक मकान से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, जेवर व नकदी चुराने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चुराए उपकरण, एटीएम कार्ड, स्कूटर व पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं।
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि 27 जनवरी को विनोद कुमार श्रीवास्तव पुत्र बनवारी श्रीवास्तव निवासी शिवाजी नगर ने पुलिस को बताया कि 21 जनवरी को वह परिवार के साथ आगरा गया था। मकान की देखभाल के लिए परिचित शौकत खान के मकान पर किराये से रहने वाले संतोष लुहार को घर पर छोड़ दिया था क्योंकि वह उसके मकान की मरम्मत करता रहता था।
24 जनवरी को जब वह लौटकर आया तो देखा दरवाजों के ताले टूटे पड़े हैं। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी खुली पड़ी है। घर से एलसीडी, लैपटॉप, दो जोड़ी पायल, बिछुआ, एटीएम कार्ड व उसके पासवर्ड की पर्ची व 20 हजार रुपये गायब हैं। इस दौरान उसके मोबाइल पर खाते से 31500 रुपये निकलने का एसएमएस आया।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी।
शनिवार को विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी ओपी यादव को सूचना मिली कि शिवाजी नगर में हुई चोरी का माल लेकर बदमाश मेडिकल कालेज बाईपास की तरफ से कहीं जा रहे हैं। इस पर उन्होंने घेरेबंदी कर स्कूटर संख्या यूपी93बी- 7120 पर सवार तीन लोगों को पकड़ लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संतोष लुहार पुत्र रमेश निवासी चमरौआ बबीना, गुड्डन प्रजापति पुत्र आनंदी प्रजापति निवासी आईटीआई सीपरी बाजार और आलोक कुमार बंसल पुत्र श्यामलाल बंसल निवासी मसीहागंज सीपरी बाजार बताया। तीनों अभियुक्तों ने बताया कि चोरी की वारदात करने के बाद उन्होंने एटीएम के माध्यम से 31500 रुपये भी निकाले थे। संतोष ने बताया कि ठेकेदार आलोक कुमार बंसल ने चोरी की योजना बनाई, जिससे वह लालच में आ गए थे।