{"_id":"576ae7644f1c1bef58b48177","slug":"running-train-to-theif-in-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से बैग लेकर निकल भागे बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन से बैग लेकर निकल भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ट्रेनों में पर्स छीनने व सामान चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की रात श्रीधाम एक्सप्रेस में सवार दो महिला यात्रियों के पर्स बदमाश लेकर भाग गए। इसी तरह पंजाब मेल में सवार दो यात्रियों का सामान चोरी हो गया। ट्रेन के झांसी आने जीआरपी मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित महिलाएं मुकदमा लिखाने के लिए नहीं उतरीं।
जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली गाड़ी संख्या 12192 अप श्रीधाम एक्सप्रेस के एस-3 कोच की बर्थ संख्या-7 पर ग्वालियर निवासी रेखा कौशल व एस-8 कोच की बर्थ संख्या-68 पर फिरोजाबाद निवासी सुषमा जैन यात्रा कर रही थीं। बुधवार की रात करीब दो बजे ट्रेन जब बीना स्टेशन का प्लेटफार्म छोड़ रही थी, तभी पहले से दरवाजे पर खड़े बदमाशों ने उक्त महिला यात्रियों के बर्थ पर रखे पर्स उठाए और चलती ट्रेन से उतरकर भाग गए। पर्स चोरी का आभास होते ही महिलाओं ने शोर मचाया, मगर तब तक ट्रेन गति पकड़ चुकी थी। रेखा के पर्स में एक हजार रुपये, पहचान पत्र आदि सामान व सुषमा के पर्स में दो हजार रुपये नकद व अन्य सामान रखा था।
कोच कंडक्टर ने मामले की जानकारी झांसी कंट्रोल को दी। ट्रेन के झांसी आने पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। मगर, पीड़ित महिलाएं मुकदमा लिखाने के लिए ट्रेन से नहीं उतरीं। इसी तरह फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 12138 अप पंजाब मेल के बी वन कोच की बर्थ नंबर-26 पर पुणे के केतन नगर निवासी दिलीप सिंह कोटकपूरा से मनमाड के लिए यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब सुबह छह बजे दिल्ली से आगरा के बीच दौड़ रही थी, तभी बदमाश उनका बैग चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
बैग में चौदह हजार रुपये नकद, मोबाइल, घड़ी, कपड़े आदि सामान रखा था। बदमाश उसी कोच की बर्थ नंबर 43 पर सवार हरियाणा के भिवानी निवासी राजेश कुमार का भी बैग चोरी कर ले गए। बैग में मोबाइल, आधार कार्ड, वापसी का टिकट आदि सामान रखा था। ट्रेन के झांसी आने पर पीड़ित यात्रियों ने मौके पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी को मामले की जानकारी दी।