फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ramnagar me mile shav ki Shinakht nhi

रामनगर में मिले शव की शिनाख्त नहीं

Sat, 16 May 2015 12:25 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को चिरगांव थानांतर्गत रामनगर में बेतवा नदी के पुल से करीब 50-60 फुट नीचे दूर जंगल में एक महिला का शव पड़ा मिला था। कई दिन पुराना होने की वजह से शव सड़ चुका था। शिनाख्त नहीं होने पर शव अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पंचनामा में बलात्कार की आशंका के चलते महिला चिकित्सक की मौजूदगी में स्लाइड बनाने की संस्तुति की। शुक्रवार को शिनाख्त में जुटी थाना पुलिस को बेतवा नदी से बाइक बरामद हुई, जिसे देखकर पुलिस का माथा ठनकने लगा। बिना नंबर की बाइक के तार महिला की मौत से जोड़ते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। चेचिस नंबर के आधार पर पता चला कि बाइक झांसी के एक विहिप नेता की है, जो कुछ दिन पूर्व चोरी हो गई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की अब नए सिरे से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बेटी मोहिनी को तलाशते पोस्टमार्टम पहुंचा पिता
चिरगांव में अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर शुक्रवार को मोंठ थानांतर्गत गांव अमरा निवासी राम सिंह थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मोहिनी टोड़ीफतेहपुर में  ब्याही है। वह 24 अप्रैल से गायब है। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पर महिला के शव को देखकर शिनाख्त करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


नहीं हो सका पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम की वैधानिक प्रक्रिया इतनी शिथिल है कि शुक्रवार को अज्ञात महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। महिला चिकित्सक का नहीं आना इसकी वजह बताया जा रहा है। वहीं, महिला सीएमएस ने बताया कि उनके पास लेटर शाम चार बजे के बाद आया था, जिसकी वजह से महिला डाक्टर को नहीं भेजा गया। शनिवार को ही महिला डाक्टर की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के दावे सिफर
कसबा चिरगांव में दो माह के अंदर तीन अज्ञात शव मिले हैं, इनमें से एक की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अभी तक तत्परता से जांच का दावा कर रही है। मार्च में एक महिला का जला तथा एक पुरुष का सिर कुचला शव मिला था। बृहस्पतिवार को रामनगर पुल के नीचे जंगल में तीसरा शव और मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed