{"_id":"59d28dd54f1c1bd8538b562a","slug":"railway-track-in-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
railway track, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह एक युवक की लाश पड़ी मिली। परिजनों ने युवक के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
पुलिया नंबर नौ कछियाना मुहल्ला निवासी मोहम्मद अबरार का पुत्र मोहम्मद शाकिर (28) टेलर था। सोमवार की सुबह पांच बजे उसकी लाश इलाके से गुजरे रेल ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में पड़ी मिली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई मोहम्मद साबिर ने मृतक शाकिर के ससुरालियों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शाकिर का उसकी पत्नी से न्यायालय में विवाद चल रहा था। उसका साढ़ू ससुर की संपत्ति हथियाना चाहता था, जिससे उसने घटना को अंजाम दिया। साढ़ू अपने दो साथियों के साथ बीती रात उसे घर से ले गया था। इसके बाद सुबह शव बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद कार्रवाई होगी।