फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pulsar riders chain looted by miscreants woman

पल्सर सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी

Sat, 25 Jul 2015 11:28 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
सीपरी बाजार थानांतर्गत केके पुरी में शनिवार सुबह पल्सर सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने फुर्ती दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़कर शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग पहुंचते दूसरे बदमाश ने साथी को छुड़ा लिया और आधी चेन लेकर दोनों भाग निकले। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी की केके पुरी निवासी शशिप्रभा चौहान (65) शनिवार की सुबह करीब आठ बजे घर के बाहर बैठी थीं। तभी पल्सर सवार दो युवक वहां से गुजरे और दूसरी गली में जाकर खड़े हो गए। इस बीच क्षेत्र में सफाई करने वाली महिला आई, जिससे शशिप्रभा बातचीत करने लगीं। सफाई कर्मी महिला के जाते ही पल्सर सवार बदमाश लौटकर आए और शशिप्रभा के गले से सोने की जंजीर तोड़ने के लिए झपट्टा मारा। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए झपट्टा मारने वाले बदमाश का हाथ पकड़ा और शोर मचा दिया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक दूसरे बदमाश ने धक्का मार कर अपने साथी को छुड़ाया और भाग निकले। बदमाश सोने की आधी जंजीर भी ले गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पूरे घटनाक्रम के अलावा बदमाशों का हुलिया भी पुलिस को मिल गया है। अब पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed