फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Principal on child enrolled beaten

बच्चे को दाखिला न देने पर प्रधानाध्यापिका को पीटा

Thu, 13 Aug 2015 12:26 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
थाना मोंठ के ग्राम टांडा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चे का दाखिला न करने पर ग्रामीण ने प्रधानाध्यापिका की पिटाई की। बचाने आए सहायक अध्यापक को भी पीटा। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्राम टांडा के प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका संगीता यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार को वह विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रही थीं, तभी गांव का मनोज यादव अपने पुत्र का दाखिला कराने के लिए आया। उन्होंने कहा कि बच्चा अभी बहुत छोटा है, इसका दाखिला नहीं हो पाएगा। इस बात से नाराज होकर मनोज अभद्रता करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए विद्यालय के ही सहायक अध्यापक अमित गुप्ता की भी पिटाई कर दी। हमले से घबराईं संगीता तुरंत स्कूल छोड़ कर एसडीएम मोंठ के पास पहुंचीं। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी मनोज यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में था। पूर्व में भी वह कई बार स्कूल में आकर अभद्रता कर चुका है। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी मामले की जानकारी देकर सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed