फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pink car dozen riders Marie vehicles across bump

नशेबाज कार सवारों ने दर्जन भर वाहनों को मारी टक्कर

Wed, 07 Dec 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pink car dozen riders Marie vehicles across bump
crime news jhansi - फोटो : demo
नशे में कार दौड़ा रहे दो युवकों ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों में टक्कर मारकर अफरातफरी मचा दी। घेराबंदी करते हुए दौड़ी कोतवाली पुलिस ने कचहरी चौराहा पर कार समेत दोनों युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे कार संख्या यूपी93एआर- 6058 को लेकर जयपुर राजस्थान निवासी राहुल और पिरोना मोंठ निवासी गजेंद्र कोतवाली क्षेत्र पहुंचे। नशे की हालत में उन्होंने खंडेराव गेट पर एक आटो में टक्कर मार दी, जिससे आटो में सवार सवारियां घायल हो गईं। टक्कर मारने के बाद दोनों ने कार रोकने की बजाए रफ्तार में दौड़ी दी। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली के दारोगा राजीव वैश्य ने सरकारी गाड़ी से कार का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख दोनों युवकों ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। उन्होंने रास्ते में एक दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। कार सवारों के भगाने की सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर ली। जब कार मेडिकल कालेज की तरफ दौड़ी तो पुलिस ने कचहरी चौराहा पर घेराबंदी करके कार को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed