फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   owner take 50 vehicle

मालिकों को सौंपे पचास लावारिस वाहन

Sat, 14 May 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
झांसी। पुलिस ने आपरेशन हैंडओवर के तहत जिले के विभिन्न थानों पर खड़े 976 लावारिस वाहनों में से 573 के मालिकों का पता लगा लिया गया है। इनमें से 50 वाहनों को उनके स्वामियों को सौंप दिया गया है। यह अभियान आईजी जोन ने झांसी में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया है। इसके बाद इसे पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
विज्ञापन



पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने 22 अप्रैल को थानों पर खड़े वाहनों का निस्तारण करने के आदेश दिए थे। इसके चलते विगत दिनों एसएसपी मनोज तिवारी ने एक टीम गठित की, इसमें एसपी सिटी गरिमा सिंह, एसपी देहात दिनेश सिंह, सीओ मऊरानीपुर सुबोध गौतम, प्रभारी निरीक्षक सदर महेशचंद्र गौतम, आरक्षी मोहित सिंह, जितेंद्र रावत, सतीश कुमार, संदीप, अफसर मलिक, इमरान खान व विध्यांचल शर्मा को शामिल किया गया। टीम ने थानों पर खड़े लावारिस वाहनों की सूची तलब की, इनमें कारें, ट्रैक्टर व दोपहिया समेत 976 वाहन शामिल थे। टीम ने आरटीओ झांसी से वाहन साफ्टवेयर लेकर वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर, चेचिस नंबर के आधार पर वाहन स्वामियों का पता लगाना शुरू किया, इसमें संभागीय परिवहन अधिकारी संजय सिंह ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन



एसएसपी ने बताया कि साफ्टवेयर से 573 वाहनों के स्वामियों के बारे में जानकारी हुई। इनसे संपर्क किया गया तो पता चला कि तमाम वाहन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के हैं। इनमें से 54 वाहनों की चोरी के मामले संबंधित थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने 523 वाहनों के स्वामियों को वाहन मिलने की सूचना दी। इसके तहत शुक्रवार को वाहन सौंपने का अभियान शुरू कर दिया गया। पहले चरण में पुलिस ने 50 वाहन स्वामियों को पुलिस लाइन में माला पहनाकर उनके चोरी गए वाहन सौंपे, जिन्हें पाकर उनके चेहरे खिल गए। उन्होंने बताया कि सौंपे जाने वाले वाहनों की अनुमानित कीमत दो करोड़ 85 लाख रुपये बताई गई है। एसएसपी व आरटीओ ने संयुक्त रूप से 50 वाहन स्वामियों को वाहन सौंपे। इस दौरान एसएसपी मनोज तिवारी व आरटीओ संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर वाहनों के बारे में जानकारी लें
एसएसपी ने बताया कि शेष वाहनों के बारे में जल्द पता कर लिया जाएगा। जिनके वाहन चोरी गए हैं और वे इनका पता करना चाहते हैं तो वह सीसीटीएनएस/डीसीआरबी कार्यालय में संपर्क करके अपने वाहनों के बारे में जानकारी कर सकते हैं।


 एसएसपी ने टीम को किया पुरस्कृत
इतनी बड़ी सफलता पर एसएसपी ने गठित टीम को पांच हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है। उन्होंने बताया कि आईजी जोन ने आपरेशन हैंडओवर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में झांसी में लागू किया है, जो जल्द पूरे जोन में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed