{"_id":"573e0c854f1c1baa0aac74e0","slug":"orgy-of-theft-buklaan-junior-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से बौखलाएं जूनियर डाक्टरों का तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी से बौखलाएं जूनियर डाक्टरों का तांडव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
fight, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। वार्ड के अंदर हुई चोरी से गुस्साए जूनियर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज परिसर में बुधवार की रात जमकर तांडव मचाया। दो सिक्योरिटी गार्डों को पीटकर उनकी आंखों में डंडा घुसेड़ दिया जिससे वे घायल हो गए तथा अन्य कर्मियों के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि तलाशी के नाम पर रुपये भी छीन लिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों सिक्योरिटी गार्डों को वहां से छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार की रात मेडिकल कालेज के वार्ड नंबर तीन में डा. सुधांशु का पर्स व मोबाइल चोरी हो गया, जिससे बौखलाए डाक्टरों ने तांडव शुरू कर दिया। उन्होंने कालेज में ही काम करने वाले कई लोगों के साथ मारपीट की। खाना बांटने वाले एक युवक को पीटा।
वार्ड मैनेजर शिवम् गुप्ता पुत्र पुत्तन गुप्ता निवासी पिछोर नवाबाद को लात-घूसों व बेल्टों से जमीन पर गिरा-गिरा कर पीटा। इससे कालेज परिसर में मौजूद मरीज व तीमारदारों में भगदड़ मच गई। अराजक हुए डाक्टरों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व बेल्टों से कई और लोगों को पीटकर घायल कर दिया। गेट नंबर एक के पास दो सिक्योरिटी गार्डों की बेरहमी से पिटाई करके लूटपाट की गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती भगवान सिंह पुत्र रामगोपाल व बृजकिशोर पुत्र कृपाराम यादव निवासी अतपेयी चिरगांव ने बताया कि वह मेडिकल कालेज मेंसुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की रात को मेडिकल कालेज के गेट नंबर एक पर ड्यूटी चार्ट देखने के लिए सुपरवाइजर फूल सिंह यादव के पास जा रहे थे। रास्ते में जूनियर डाक्टर डा. रोहित जैन, डा. संतोष, डा. सुधांशु व डा. विद्या सागर मिले जो हाथों में लाठी-डंडे, लोहे की राड लिए हुए थे।
चारों डाक्टरों ने दोनों सिक्योरिटी गार्ड को पकड़कर गाली-गलौज कर पीटना शुरू कर दिया। कारण पूछा तो उन्होंने चोरी करवाने का आरोप लगाया। डा. रोहित जैन व डा. विद्यासागर ने पकड़ लिया और डा. संतोष व सुधांशु ने डंडों से मारना शुरू कर दिया तथा आंखों में डंडा घुसेड़ दिया, जिससे आंखों से खून बहने लगा।
इस दौरान डाक्टरों ने चोरी कराने का आरोप लगाते हुए उनकी तलाशी ली तथा बृजकिशोर की जेब से 1500 रुपये व मोबाइल और भगवान दास की जेब से 560 रुपये निकाल लिया। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने किसी तरह से डाक्टरों के चंगुल से दोनों सिक्योरिटी गार्ड को मुक्त करवाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने सिक्योरिटी गार्डों की तहरीर पर डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह वजह है डाक्टरों के बौखलाने की
डा. सुधांशु मेडिकल कालेज में जेआर-वन हैं। बुधवार को थकान की वजह से वह कमरे में कपड़े उतारकर लेट गए। कुछ देर में उनकी आंख लग गई। इस दौरान कमरे में चोर घुस गया, जो उनका पर्स व मोबाइल फोन चुराकर ले गया। कमरे से निकलते समय चोर ने मुड़कर देखा तो उसका चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
जब डाक्टर सोकर उठे तो पर्स व मोबाइल फोन गायब देख हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। डाक्टरों ने चोर को पहचान लिया। कुछ देर बाद डाक्टरों ने चोर को पकड़कर उसकी धुनाई कर डाली, पर, वह चकमा देकर भाग निकला।
इसके बाद डाक्टरों ने चोरी करने वाले युवक से बातचीत करने वाले एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। डाक्टरों का आरोप था कि मिलीभगत से चोरी की वारदातों को वार्ड के अंदर अंजाम दिया जा रहा है।
पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में
चकमा देकर भागने से पहले चोर अपने साथी का नाम डाक्टरों को बता गया। डाक्टरों ने इसकी जानकारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय चौकी पुलिस को दी। चौकी पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद बताया कि चोरी से हिरासत में लिए गए युवक का कोई लेनादेना नहीं है।