{"_id":"bef41df9e71fd09351e85190773fa7bb","slug":"off-cash-and-jewelery-stolen-from-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से नकदी व जेवरात चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से नकदी व जेवरात चोरी
ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत सीपी मिशन कंपाउंड में गुरुवार-शुक्रवार की रात बंद मकान के ताले तोड़कर बदमाश 75 हजार रुपये व जेवरात चुरा ले गए। सुबह जब परिजन घर आए तो ताले टूटे देख हक्के बक्के रह गए। इसकी सूचना पर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया।
मिशन कंपाउंड निवासी मनु तरसौलिया ने बताया कि उसके पिता महेश कुमार तरसौलिया की कूल्हे की हड्डी टूटी हुई है। उनका एक नर्सिंगहोम में गुरुवार को आपरेशन किया गया। इस कारण परिवार के सभी सदस्य घर पर ताला लगाकर नर्सिंगहोम में रुके थे। शुक्रवार की सुबह जब वह घर पर आया तो ताले टूटे पड़े थे।
अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभालने पर पता चला है कि बदमाश नर्सिंगहोम में जमा कराने के लिए बैंक से निकाले गए 75 हजार रुपये, 80-90 हजार रुपये के सोने व चांदी के जेवरात, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, चेक बुक व जरूरी सामान चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत थाना पुलिस से कर दी है।