{"_id":"5c1bfe98bdec2256b61c1afe","slug":"nsa-in-two-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश प्रकरण में दो पर एनएसए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंश प्रकरण में दो पर एनएसए
Fri, 21 Dec 2018 02:12 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशीपुरा पानी की टंकी के पास झाड़ियों में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) की कार्रवाई की है। रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इस मामले में पुलिस चार लोगों को जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
26 नवंबर की सुबह खुशीपुरा पानी की टंकी के मैदान के पास झाड़ियों में तीन गोवंश के कटे सिर, सींग, खुर व खाल मिलने के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया था। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। इस मामले में नवाबाद प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर कुरैश नगर में दबिश देकर कईयों को पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले में इसरार, शब्बीर, जाकिर व आजाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पड़ताल के दौरान पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए आरोपी जाकिर व आजाद पर एनएसए की कार्रवाई की है। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि एनएसए की कार्रवाई कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। अभी और लोगों के नाम सामने आने के बाद सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।