फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No clue missing for a month and a half

डेढ़ महीने से लापता शिक्षक का सुराग नहीं

Wed, 09 Aug 2017 12:59 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 09 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
No clue missing for a month and a half
teacher jhansi news - फोटो : demo
झांसी। डेढ़ माह से लापता शिक्षक का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। शिक्षक की पत्नी ने अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने अब जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन कुंज बिहारी मंदिर निवासी अशोक सेन बड़ागांव ब्लाक के दातार नगर जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक हैं। जबकि, उनकी पत्नी विनीता ओमरे राजकीय इंटर कालेज में वरिष्ठ लिपिक हैं। 20 जून को दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे उनके पति घर से मोबाइल रिचार्ज कराने की बात कहकर निकले थे। लेकिन, इसके बाद वह वापस नहीं आए। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। पत्नी ने इसकी सूचना नवाबाद थाना पुलिस को दी। बावजूद, शिक्षक की सुरागकशी नहीं हो पाई। विनीता ने पति के अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। नवाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार को गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज की है।  विनीता ने बताया कि वह पति के गायब होने के अगले दिन से ही पुलिस से संपर्क कर रही है। लेकिन, अब तक पुलिस पति के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed